Rajasthan Aayush Officer Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का Final Result जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी official notification के अनुसार इस भर्ती के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) में 1340 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) में 195 पद, यानी कुल 1535 पदों पर भर्ती की जानी थी।
RSSB ने पात्रता जांच एवं Document Verification की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का अंतिम चयन जारी किया है। बोर्ड ने NTSP और TSP के लिए अलग-अलग Meritwise List of Finally Selected Candidates जारी की है। इसके साथ ही Final Cut Off Marks भी जारी किए गए हैं।
Rajasthan Aayush Officer Result 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 |
| विज्ञापन संख्या | 06/2025 |
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 09 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 26 दिसंबर 2025 |
| कुल विज्ञापित पद | 1535 (NTSP पद: 1340 / TSP पद: 195) |
| Final Result | जारी |
| NTSP Final Selected | 1327 |
| NTSP Provisionally Selected | 4 |
| TSP Final Selected | 195 |
| Merit List | NTSP एवं TSP अलग-अलग जारी |
| Final Cut Off | जारी |
Rajasthan Aayush Officer Final Result 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जयपुर के लिए संविदा आयुष अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु RSSB द्वारा विज्ञापन संख्या 06/2025 जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के बाद 26 दिसंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद पात्रता जांच एवं Document Verification के लिए 10 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी करते हुए अस्थाई एवं अनंतिम रूप से विचारित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग को भेजी गई थी।
विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन करवाने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर RSSB ने अब Final Result जारी किया है।
कितने अभ्यर्थियों का हुआ Final Selection?
RSSB के official notification के अनुसार गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) में 1340 रिक्त पदों के विरुद्ध 1327 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है, जबकि 4 अभ्यर्थियों का Provisionally Selection किया गया है।
वहीं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) में 195 रिक्त पदों के विरुद्ध 195 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
| क्षेत्र | विज्ञापित पद | अंतिम रूप से चयनित | Provisionally Selected |
| NTSP | 1340 | 1327 | 4 |
| TSP | 195 | 195 | — |
| कुल | 1535 | 1522 | 4 |
नोट: NTSP में 1340 पदों के विरुद्ध 1327 अभ्यर्थियों का Final Selection तथा 4 अभ्यर्थियों का Provisionally Selection किया गया है।
Rajasthan Aayush Officer NTSP Final Cut Off Marks
गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) के लिए RSSB द्वारा जारी Final Cut Off Marks निम्नानुसार हैं:
| Category | Final Cut Off |
| GEN | 286.2414 |
| GEN-FEM | 286.2414 |
| GEN-WID | 194.5918 |
| GEN-DIV | 182.4694 |
| SC | 236.8966 |
| SC-FEM | 236.8966 |
| ST | 170.1633 |
| ST-FEM | 170.1633 |
| GEN-EWS | 255.4138 |
| GEN-EWS-FEM | 255.4138 |
| OBC | 267.9310 |
| OBC-FEM | 267.9310 |
| MBC | 202.0690 |
| MBC-FEM | 202.0690 |
| LD/CP | 162.1020 |
| SP | 249.4138 |
NTSP में अन्य श्रेणियों के लिए जहां Final Cut Off उपलब्ध नहीं है, official notification में NA दर्शाया गया है।
Rajasthan Aayush Officer TSP Final Cut Off Marks
अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए Final Cut Off Marks इस प्रकार हैं:
| Category | Final Cut Off |
| GEN | 237.0000 |
| GEN-FEM | 237.0000 |
| SC | 173.2414 |
| SC-FEM | 173.2414 |
| ST | 159.2069 |
| ST-FEM | 159.2069 |
TSP की अन्य श्रेणियों में जहां कट ऑफ उपलब्ध नहीं है, RSSB के official result में NA दर्शाया गया है।
Rajasthan Aayush Officer Result 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी Rajasthan Aayush Officer Final Result 2026 देखने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:
- सबसे पहले RSSB की official website खोलें।
- Results / Result section में जाएं।
- संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 से संबंधित Final Result लिंक खोलें।
- अपनी संबंधित TSP या NTSP Merit List PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपना Roll Number / Name खोजें।
- Final Cut Off Marks PDF में अपनी category की cut off देखें।
- चयनित अभ्यर्थी आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग के निर्देशों का पालन करें।
Provisionally Selected Candidates के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
RSSB ने NTSP में 4 अभ्यर्थियों का Provisionally Selection किया है। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति तभी दी जाएगी जब विभाग द्वारा उनकी पात्रता निर्धारित कर दी जाएगी। यदि विभागीय स्तर पर अभ्यर्थी को अपात्र पाया जाता है, तो उसकी अभ्यर्थिता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
Rajasthan Aayush Officer Final Result से संबंधित महत्वपूर्ण नोट
RSSB के official notification में स्पष्ट किया गया है कि यह परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न S.B. Civil Writ Petitions के अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा। साथ ही, विभाग से प्राप्त पात्रता जांच रिपोर्ट के आधार पर यह परिणाम जारी किया गया है। विभाग स्तर पर किसी अभ्यर्थी की पात्रता में परिवर्तन होने या अन्य कोई प्रकरण सामने आने पर RSSB द्वारा जारी परिणाम में संशोधन किया जा सकता है।
यदि किसी चयनित अभ्यर्थी द्वारा भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग अथवा अन्य अनियमितता किए जाने की जानकारी सामने आती है, तो बोर्ड द्वारा की गई उसकी अनुशंसा वापस ली जा सकती है।
Rajasthan Aayush Officer Result 2026 Direct Links
| Document | Link |
| Final Recommendation & Cut Off Marks | Click Here |
| Meritwise List – Finally Selected Candidates (TSP) | Click Here |
| Meritwise List – Finally Selected Candidates (NTSP) | Click Here |
| RSSB Official Website | https://rssb.rajasthan.gov.in |
