RSSB JEN Recruitment 2026: 874 पदों पर कनिष्ठ अभियंता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

RSSB JEN Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 जारी की गई है। भर्ती के माध्यम से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग (WRD) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में कनिष्ठ अभियंता के कुल 874 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RSSB JEN Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। योग्य अभ्यर्थी 14 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन राजस्थान SSO Portal के माध्यम से Recruitment Portal पर किया जाएगा।

बोर्ड के अनुसार JEN भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से फरवरी 2027 में किया जाएगा। परीक्षा CBT/TBT/OMR माध्यम से अलग-अलग आयोजित की जा सकती है।

RSSB JEN Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
भर्ती का नाम कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026
विज्ञापन संख्या 10/2026
पद का नाम कनिष्ठ अभियंता (JEN)
कुल पद 874
गैर अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) 793 पद
अनुसूचित क्षेत्र (TSP) 81 पद
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन शुरू 16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026
अंतिम समय रात 11:59 बजे तक
परीक्षा का संभावित माह फरवरी 2027
परीक्षा माध्यम CBT / TBT / OMR
वेतनमान Pay Matrix Level-10
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

RSSB JEN Vacancy 2026: कुल 874 पद

RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 में कुल 874 पद रखे गए हैं। इनमें 793 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) तथा 81 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के हैं।

विभागवार JEN Vacancy 2026

विभाग पद NTSP TSP कुल
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) JEN Civil Degree 329 22 351
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) JEN Civil Diploma 41 1 42
जल संसाधन विभाग (WRD) JEN Civil Degree 72 0 72
जल संसाधन विभाग (WRD) JEN Civil Diploma 144 35 179
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) JEN Civil Degree 44 3 47
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) JEN Civil Diploma 133 18 151
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) JEN Mechanical/Electrical Diploma 30 2 32
कुल 793 81 874

RSSB JEN Recruitment 2026 में कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती में मुख्य रूप से निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • कनिष्ठ अभियंता (सिविल) – डिग्रीधारी
  • कनिष्ठ अभियंता (सिविल) – डिप्लोमाधारी
  • कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) – डिप्लोमाधारी

भर्ती तीन प्रमुख विभागों के लिए आयोजित की जाएगी:

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD)
  • जल संसाधन विभाग (WRD)
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)

RSSB JEN Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
विस्तृत विज्ञापन अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026
आवेदन का अंतिम समय रात्रि 11:59 बजे
परीक्षा फरवरी 2027 संभावित

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें।

RSSB JEN 2026 Educational Qualification

RSSB JEN भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

1. JEN Civil Degree के लिए योग्यता

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिग्रीधारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता होनी चाहिए।
इसके साथ अभ्यर्थी को:

  • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  • राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

2. JEN Civil Diploma के लिए योग्यता

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिप्लोमा पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
इसके अलावा:

  • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान।
  • राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

3. JEN Mechanical/Electrical Diploma के लिए योग्यता

कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) डिप्लोमाधारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा होना चाहिए।
साथ ही:

  • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान।
  • राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन

RSSB JEN Recruitment 2026 में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। हालांकि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भर्ती परीक्षा की तिथि तक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि के बाद आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करता है, तो उसे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

RSSB JEN Recruitment 2026 Age Limit

RSSB JEN Recruitment 2026 के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

अभ्यर्थी:

  • 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो।
  • 01 जनवरी 2027 को 40 वर्ष का नहीं हुआ हो।

अर्थात सामान्य रूप से निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष है।

आयु सीमा में अतिरिक्त छूट

बोर्ड ने विज्ञापन में बताया है कि संबंधित विभागों के लिए पूर्व में JEN Combined Direct Recruitment 2024 में आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को की गई थी। इसके बाद भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।

अन्य आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RSSB JEN Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए One Time Registration (OTR) के तहत निर्धारित पंजीयन शुल्क निम्नानुसार है:

श्रेणी OTR शुल्क
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC ₹600
राजस्थान के Non-Creamy Layer OBC/MBC ₹400
EWS / SC / ST / दिव्यांगजन ₹400

महत्वपूर्ण OTR नियम

जो अभ्यर्थी पहले ही One Time Registration (OTR) शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा OTR शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान राज्य के बाहर के मूल निवासी जो SC/ST/OBC/MBC/EWS श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस भर्ती में सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा और सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।

OTR में अनुपस्थिति से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम

कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल से 31 मार्च के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड या राज्य की अन्य भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित किन्हीं दो परीक्षाओं में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन सुविधा यानी OTR को Block किया जा सकता है।

पहली बार Block होने पर ₹750 पेनल्टी देकर OTR सुविधा पुनः शुरू कराई जा सकती है। यदि उसी वित्तीय वर्ष में अभ्यर्थी दो और भर्ती परीक्षाओं से अनुपस्थित रहता है, तो OTR सुविधा दोबारा Block की जा सकती है और इसे पुनः चालू कराने के लिए ₹1500 पेनल्टी देनी होगी।

RSSB JEN Salary 2026

RSSB JEN के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के सातवें वेतन आयोग के अनुसार Pay Matrix Level-10 का वेतनमान दिया जाएगा। हालांकि नियुक्ति के बाद दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि रहेगी। परिवीक्षा अवधि के दौरान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार Fixed Remuneration दिया जाएगा। इस अवधि में सामान्य वेतन श्रृंखला के स्थान पर नियत पारिश्रमिक देय होगा तथा नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं एवं अवकाश उपलब्ध होंगे।

परिवीक्षा अवधि पूरी होने, प्रशिक्षण एवं संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा स्थायीकरण के लिए पात्र पाए जाने के बाद पद की वेतन श्रृंखला और नियमानुसार अन्य भत्ते देय होंगे।

RSSB JEN Recruitment 2026 Online Form

RSSB JEN 2026 का आवेदन केवल Online Mode में स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थी राजस्थान SSO Portal के माध्यम से Recruitment Portal पर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले SSO Portal पर Login करें।
  2. Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal का चयन करें।
  3. Apply Now पर क्लिक करें।
  4. यदि OTR पहले से नहीं है तो One Time Registration पूरा करें।
  5. अपनी श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति और गृह राज्य की जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  6. निर्धारित OTR शुल्क का भुगतान करें।
  7. अपनी SSO ID से JEN Recruitment 2026 के लिए आवेदन करें।
  8. आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  9. नवीनतम फोटो अपलोड करें। फोटो एक माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  10. Physical/Visible Body Mark की जानकारी दर्ज करें।
  11. आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज एवं अन्य दस्तावेज Upload करें।
  12. आवेदन पत्र को Final Submit करें।
  13. Application ID प्राप्त होने के बाद आवेदन का Print सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले ODV में Qualification जरूर जांचें

बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता एवं भर्ती संबंधी दस्तावेजों की जानकारी भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अभ्यर्थियों को OTR Dashboard के ODV Section में अपनी शैक्षणिक योग्यता का चुनाव सावधानीपूर्वक करना होगा।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार आवश्यक योग्यता संबंधी दस्तावेज Document Details Section में Upload करने होंगे। अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी शैक्षणिक योग्यता भर्ती के नियमों के अनुरूप है। गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है और नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है।

फोटो और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

RSSB JEN Application Form भरते समय अभ्यर्थी को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा:

  • नवीनतम फोटो Upload करें।
  • फोटो एक माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • Visible Body Mark की जानकारी भरना अनिवार्य है।
  • अपनी स्वयं की SSO ID से ही आवेदन करें।
  • स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल ID दर्ज करें।
  • भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक मोबाइल नंबर एवं ई-मेल ID को न बदलें।
  • OTR में दर्ज कुछ जानकारी आवेदन पत्र में स्वतः प्रदर्शित होगी और उसमें आवेदन के दौरान बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • Final Submit के बाद Application ID प्राप्त होना आवश्यक है।
  • केवल Preview को आवेदन Submit होना नहीं माना जाएगा।

RSSB JEN Exam Date 2026

RSSB द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार JEN भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से फरवरी 2027 में किया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिग्री, सिविल डिप्लोमा तथा मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जा सकती है।

परीक्षा निम्न माध्यमों में आयोजित की जा सकती है:

  • Computer Based Test (CBT)
  • Tablet Based Test (TBT)
  • Offline OMR Based Examination

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की प्रस्तावित तिथि में बदलाव करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है। यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जाती है तो Normalization Process अपनाई जा सकती है।

RSSB JEN Application Form Correction

ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक Submit करने के बाद अभ्यर्थी को सभी प्रविष्टियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
निम्न जानकारी में संशोधन की अनुमति नहीं होगी:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • स्वयं का Photograph
  • Handwriting Sample
  • Thumb Impression
  • Signature

यदि OTR में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि अथवा लिंग में परिवर्तन करना है तो पहले आधार/जनआधार में आवश्यक बदलाव करना होगा। इसके बाद OTR Screen पर Fetch विकल्प के माध्यम से अपडेटेड जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अभ्यर्थी को OTR में आरक्षण श्रेणी, दिव्यांगजन श्रेणी एवं मूल निवास में आवश्यक संशोधन करने की अनुमति दी गई है।

RSSB JEN Application Withdrawal

यदि किसी अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं है और फिर भी उसने आवेदन कर दिया है, अथवा किसी अन्य कारण से परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो बोर्ड परीक्षा से लगभग एक माह पहले ऑनलाइन आवेदन Withdraw करने के लिए लगभग 3 दिन का अवसर दे सकता है।

इस संबंध में अलग से सूचना RSSB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी SSO Portal में Login करके Recruitment Portal के My Recruitment Section में संबंधित भर्ती के सामने उपलब्ध Withdraw Button के माध्यम से आवेदन वापस ले सकेगा।

यदि निर्धारित योग्यता नहीं होने के बावजूद अभ्यर्थी आवेदन Withdraw नहीं करता है तो पात्रता जांच के बाद बोर्ड द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

RSSB JEN Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि

RSSB JEN Recruitment 2026 के लिए Online Application Form भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड या तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

RSSB JEN 2026 Form भरते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • आवेदन केवल Online Mode में स्वीकार होगा।
  • अपनी SSO ID से ही आवेदन करें।
  • आवेदन में अपना स्वयं का मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
  • OTR में दर्ज जानकारी को सावधानीपूर्वक जांचें।
  • ODV Section में सही Educational Qualification चुनें।
  • आवश्यक Documents समय पर Upload करें।
  • नवीनतम फोटो Upload करें।
  • Final Submit के बाद Application ID जरूर प्राप्त करें।
  • Application Form का Print सुरक्षित रखें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • भर्ती से संबंधित Latest Updates के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

RSSB JEN Recruitment 2026 Important Links

लिंक विवरण
विस्तृत विज्ञापन RSSB JEN Recruitment 2026 Notification
JEN भर्ती 2026 का सिलेबस / एग्जाम पैटर्न Syllabus / Exam Pattern & Marking Scheme
ऑनलाइन आवेदन SSO Recruitment Portal
भर्ती से संबंधित अपडेट RSSB Official Website

RSSB JEN Recruitment 2026 FAQs

Q1. RSSB JEN Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
RSSB JEN Recruitment 2026 में कुल 874 पद हैं। इनमें 793 पद NTSP और 81 पद TSP क्षेत्र के हैं।

Q2. RSSB JEN 2026 के Online Form कब से शुरू हुए हैं?
ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं।

Q3. RSSB JEN Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

Q4. RSSB JEN 2026 में Age Limit कितनी है?
आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को की जाएगी। सामान्य रूप से अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। विज्ञापन के अनुसार संबंधित भर्ती में अतिरिक्त आयु छूट का प्रावधान भी दिया गया है।

Q5. RSSB JEN 2026 की परीक्षा कब होगी?
बोर्ड के अनुसार JEN भर्ती परीक्षा संभावित रूप से फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

Q6. RSSB JEN 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
इस भर्ती में JEN Civil Degree, JEN Civil Diploma तथा JEN Mechanical/Electrical Diploma के पद शामिल हैं।

Q7. RSSB JEN का वेतनमान क्या है?
कनिष्ठ अभियंता पद का वेतनमान Pay Matrix Level-10 निर्धारित है। परिवीक्षा अवधि के दौरान Fixed Remuneration राज्य सरकार के नियमानुसार देय होगा।

Q8. RSSB JEN 2026 का आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी अपनी SSO ID से Login करके Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q9. क्या अंतिम वर्ष के विद्यार्थी RSSB JEN 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवश्यक योग्यता परीक्षा की तिथि तक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Q10. RSSB JEN 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है। भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Scroll to Top