Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (CET Graduation Level) 2026 राजस्थान की विभिन्न स्नातक स्तर की सरकारी भर्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। CET Graduation Level परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाली संबंधित भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 में राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारत एवं राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था, भारतीय एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, सामान्य हिंदी, General English, कंप्यूटर, जन स्वास्थ्य तथा समसामयिक घटनाओं एवं नागरिक कर्तव्यों से संबंधित विषय शामिल हैं।

Rajasthan CET Graduation Level Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया एवं आधिकारिक जानकारी के लिए RSSB की नवीनतम अधिसूचना देखें।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026 को समझना तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र का स्तर स्नातक स्तर का रहेगा।

परीक्षा विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम समान पात्रता परीक्षा (CET) Graduation Level
आयोजक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा माध्यम ऑफलाइन (OMR)
प्रश्नों का प्रकार Objective Type / MCQ
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 300
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक
परीक्षा अवधि 3 घंटे
परीक्षा स्तर स्नातक स्तर
प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी
Negative Marking प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

Rajasthan CET Graduation Level Marking Scheme 2026

CET परीक्षा में Negative Marking का प्रावधान महत्वपूर्ण है। RSSB के आधिकारिक परीक्षा निर्देशों में प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रश्न के निर्धारित अंकों का 1/3 भाग काटने का प्रावधान दिया गया है।
यदि प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, तो एक गलत उत्तर पर: 2 × 1/3 = 2/3 अंक

अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर पर 2/3 अंक की कटौती होगी।

उत्तर की स्थिति अंक
सही उत्तर +2 अंक
गलत उत्तर -2/3 अंक
एक से अधिक विकल्प भरना गलत उत्तर माना जाएगा
प्रश्न छोड़ना E विकल्प भरना होगा
A/B/C/D/E में कोई विकल्प नहीं भरना 1/3 अंक की कटौती
10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प न भरना परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है

RSSB के हालिया आधिकारिक OMR निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक प्रश्न में A, B, C, D और E पांच विकल्प होते हैं तथा E विकल्प प्रश्न को attempt न करने के लिए है।

Rajasthan CET Graduation Level OMR Sheet Rules 2026

OMR Sheet भरते समय अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

  • प्रत्येक प्रश्न में A, B, C, D और E कुल पांच विकल्प होंगे।
  • सही उत्तर के लिए केवल A, B, C या D में से एक विकल्प को भरना होगा।
  • OMR Sheet में उत्तर भरने के लिए नीले बॉल पेन का उपयोग किया जाएगा।
  • यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो E विकल्प को भरना होगा।
  • यदि एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प भर दिए जाते हैं, तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा।
  • गलत उत्तर पर प्रश्न के निर्धारित अंकों का 1/3 भाग काटा जाएगा।
  • यदि A, B, C, D या E में से कोई भी विकल्प नहीं भरा गया, तो उस प्रश्न पर भी 1/3 अंक की कटौती होगी।
  • यदि अभ्यर्थी कुल प्रश्नों के 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR Sheet में प्रत्येक प्रश्न के सामने विकल्प भरा गया है या नहीं, यह जांचने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

OMR परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात

किसी प्रश्न को बिल्कुल खाली न छोड़ें। यदि उत्तर नहीं आता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार E विकल्प भरना चाहिए। इससे अभ्यर्थी उस प्रश्न को “Not Attempted” के रूप में दर्ज करता है।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 – Complete Subject Wise Syllabus

अब जानते हैं Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 का पूरा विषयवार syllabus। अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के सभी topics को व्यवस्थित तरीके से तैयार करना चाहिए।

भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)

  • भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन

  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान

  • 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल आंदोलन

  • स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग – राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; सांस्थानिक निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।

  • राजस्थान का एकीकरण

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि

  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था

  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प

  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां

  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य

  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता

  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान

  • जलवायु एवं मानसून तंत्र

  • प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर

  • वन्य जीव एवं अभयारण्य

  • प्रमुख फसलें– गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि

  • प्रमुख खनिज–लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि

  • ऊर्जा संसाधन– परम्परागत एवं गैर-परम्परागत

  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश

  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार

  • जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात

  • आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन

राजस्थान का भूगोल

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश

  • जलवायु दशाएं एवं प्रदेश

  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां

  • प्राकृतिक वनस्पति

  • वन्य जीव एवं अभयारण्य

  • मृदाएं

  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें

  • जनसंख्या– वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण

  • प्रमुख जनजातियाँ

  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ

  • ऊर्जा संसाधन– नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय

  • पर्यटन

  • यातायात के साधन– राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की भूमिका

  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।

  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय

  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएं एवं आयोग– निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग।

  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य सूचना आयोग, स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज।

भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  • ई-कॉमर्स
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
  • हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति ।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें

  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनायें

  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला

  • गरीबी एवं बेरोजगारी–अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता – कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।

  • विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।

  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

  • अम्ल, क्षार एवं लवण

  • विद्युत धारा, उष्मा, कार्य एवं ऊर्जा

  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक

  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग

  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव

  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास

  • जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व

  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में

  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी

  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में

तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध,

  • संख्या श्रेणी

  • अक्षर श्रेणी

  • घड़ी

  • कैलेंडर

  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता

  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल

  • गुणनखण्ड , द्विघात समीकरण, लघुगणक

  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।

  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।

  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीय आकृतियां, त्रिभुज की सर्वांगसमता

  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घ वृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।

  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई – दूरी की सामान्य समस्याएं

  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप : माध्य, माध्यिका एवं बहुलक

  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।

  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखाआलेख, आदि)।

समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।

  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।

  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।

  • नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य

  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्याय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

जन स्वास्थ्य

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)

  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय

  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस

  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

कंप्यूटर की जानकारी

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल।

  • मेमोरी (रेम, रोम) फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।

  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)

  • साइबर सिक्योरिटी

  • ई-सर्विसेज़

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

Language Knowledge

General English
  • Use of Articles and Determiners

  • Tense/sequence of Tenses

  • Voice : Active and Passive

  • Narration : Direct and Indirect

  • Use of Prepositions

  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa

  • Synonyms and Antonyms

  • Comprehension of a given passage

  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)

  • Letter writing : Official, Demi-official, Informal. Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.

  • Idioms and Phrases

  • One Word Substitution

सामान्य हिन्दी
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय

  • संधि और संधि विच्छेद

  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह

  • उपसर्ग एवं प्रत्यय

  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द

  • विराम चिह्न

  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)

  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)

  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)

  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द

  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

  • राजभाषा हिन्दी – संवैधानिक स्थिति

  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

Rajasthan CET Graduation Level परीक्षा का syllabus व्यापक है। इसलिए अभ्यर्थियों को syllabus में दिए गए सभी विषयों और topics को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी व्यवस्थित रूप से करनी चाहिए। तैयारी के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान रखा जा सकता है:

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: राजस्थान के इतिहास, भूगोल, कला एवं संस्कृति, अर्थव्यवस्था तथा राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित syllabus topics का नियमित अध्ययन करें।
  • समसामयिक घटनाएं: राजस्थान, भारत एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को syllabus के अनुसार पढ़ें।
  • इतिहास एवं संस्कृति: राजस्थान और भारत के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, कला, साहित्य, लोक संस्कृति, मेले, त्योहार एवं लोक देवताओं से संबंधित topics को syllabus के अनुसार तैयार करें।
  • गणित एवं तार्किक विवेचन: संख्या श्रेणी, रक्त संबंध, प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, ब्याज, अनुपात-समानुपात, समय-चाल-दूरी, कार्य एवं समय आदि topics का प्रश्नों के माध्यम से अभ्यास करें।
  • हिन्दी एवं General English: व्याकरण, शब्दावली, संधि, समास, वाक्य शुद्धि, Articles, Tense, Voice, Narration, Prepositions आदि निर्धारित topics पर ध्यान दें।
  • विज्ञान एवं कंप्यूटर: सामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य, पर्यावरण, ICT, Internet, MS Office, Cyber Security एवं Artificial Intelligence से संबंधित topics को syllabus के अनुसार पढ़ें।
  • Previous Year Questions: उपलब्ध पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और प्रश्नों का अभ्यास करके परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरूप को समझें।
  • Mock Test एवं Practice: नियमित practice और mock test के माध्यम से अपनी तैयारी की समीक्षा करें तथा समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
  • Negative Marking: परीक्षा में negative marking होने के कारण प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर दें और OMR Sheet भरते समय निर्धारित निर्देशों का पालन करें।
  • OMR Sheet: A, B, C, D और E विकल्पों से संबंधित नियमों को परीक्षा से पहले अच्छी तरह समझ लें।
  • Revision: पढ़े गए topics का समय-समय पर revision करते रहें ताकि महत्वपूर्ण तथ्यों और concepts को दोबारा देखा जा सके।
  • आधिकारिक सूचना: परीक्षा से संबंधित syllabus, exam pattern, marking scheme तथा अन्य नियमों में RSSB द्वारा जारी नवीनतम आधिकारिक सूचना को ही अंतिम आधार मानें।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 – Important Links

लिंक विवरण
Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Complete Subject Wise Syllabus
Rajasthan CET Graduation Level Previous Year Question Papers पुराने प्रश्नपत्र (PYQ) एवं प्रश्नों का अभ्यास
Scroll to Top