Rajasthan Lab Attendant Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) पदों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना जारी की गई है। भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है, ताकि तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
RSSB की ओर से जारी परीक्षा योजना के अनुसार प्रयोगशाला परिचायक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा तथा गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू रहेगी।
RSSB Lab Attendant Exam Pattern 2025
प्रयोगशाला परिचायक परीक्षा का प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य हिंदी | 20 |
| सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| सामान्य ज्ञान | 70 |
| सामान्य गणित | 15 |
| कुल | 120 |
परीक्षा की प्रमुख बातें:
- प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
- कुल प्रश्न: 120
- अधिकतम अंक: 200
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे
- सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्नपत्र का स्तर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के स्तर का रहेगा।
RSSB Lab Attendant Syllabus 2025
1. सामान्य हिंदी – 20 प्रश्न
सामान्य हिंदी के अंतर्गत अभ्यर्थियों से हिंदी भाषा एवं व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। निर्धारित पाठ्यक्रम में निम्न टॉपिक शामिल हैं: संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम एवं तद्भव शब्द, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि, काल के प्रकार एवं भेद, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, अंग्रेजी के पारिभाषिक/तकनीकी शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द, कार्यालयी पत्रों से संबंधित सामान्य जानकारी
कार्यालयी पत्रों में कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र आदि को शामिल किया गया है।
2. General English – 15 प्रश्न
General English के पाठ्यक्रम में अंग्रेजी व्याकरण एवं सामान्य भाषा ज्ञान से जुड़े विषय शामिल हैं।
इसमें मुख्य रूप से: Tenses / Sequence of Tenses, Active Voice एवं Passive Voice, Direct एवं Indirect Narration, Sentences का Transformation, Assertive, Negative, Interrogative एवं Exclamatory Sentences, Sentence Correction, गलत प्रयोग किए गए शब्द, Articles एवं Determiners, Prepositions, Punctuation, Hindi से English एवं English से Hindi में सामान्य वाक्यों का Translation, Official एवं Technical Terms तथा उनके Hindi Versions शामिल हैं।
3. सामान्य ज्ञान – 70 प्रश्न
सामान्य ज्ञान इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसमें राजस्थान से संबंधित विषयों के साथ भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न शामिल हैं।
राजस्थान का भूगोल – 20 प्रश्न
राजस्थान के भूगोल से संबंधित निम्न विषयों की तैयारी करनी होगी: राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पतियां एवं वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र एवं झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं, जनसंख्या का आकार, वृद्धि एवं वितरण, जनसंख्या घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन एवं राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति – 20 प्रश्न
इस भाग में राजस्थान के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है, जैसे: प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, स्वतंत्रता आंदोलन, राजस्थान का एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, लोक संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियां, मेले एवं त्योहार, आभूषण, लोक कलाएं,वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल एवं स्मारक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तियां।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था – 10 प्रश्न
इसमें भारतीय संविधान और राजस्थान की शासन व्यवस्था से जुड़े विषय शामिल हैं: संविधान का परिचय, संविधान की आधारभूत विशेषताएं, राजस्थान राज्य शासन एवं राजनीति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल, विधानसभा, न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन, सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम।
सामान्य विज्ञान – 5 प्रश्न
सामान्य विज्ञान में मुख्य रूप से: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु एवं अधातु, प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं उसके नियम, आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर की संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, रोगों के कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
प्रमुख समसामयिक घटनाएं – 10 प्रश्न
Current Affairs में भारत एवं राजस्थान से संबंधित समसामयिक मुद्दों की तैयारी करनी होगी। इसमें प्रमुख रूप से: खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दे, भौगोलिक मुद्दे, सांस्कृतिक मुद्दे, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, तकनीकी क्षेत्र, राजस्थान एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राजस्थान एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम तथा नीतियां शामिल हैं।
कंप्यूटर – 5 प्रश्न
कंप्यूटर विषय में कंप्यूटर सिस्टम और कार्यालयी अनुप्रयोगों की सामान्य जानकारी शामिल है।
मुख्य टॉपिक: कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन, हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, MS Word, MS Excel, MS PowerPoint, Internet, E-mail.
4. सामान्य गणित – 15 प्रश्न
सामान्य गणित के अंतर्गत निम्न टॉपिक निर्धारित किए गए हैं: महत्तम समापवर्तक (HCF), लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), औसत, लाभ एवं हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात एवं समानुपात, साझेदारी, समय एवं कार्य, समय, चाल एवं दूरी, आंकड़ों का चित्रों द्वारा। निरूपण
RSSB Lab Attendant परीक्षा में Negative Marking
प्रयोगशाला परिचायक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती का प्रावधान है। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
इसके अलावा OMR उत्तर-पत्र से संबंधित विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D और E पांच विकल्प होंगे तथा अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल प्वाइंट पेन से भरना होगा। यदि किसी प्रश्न को हल नहीं किया गया है तो पांचवें विकल्प E को भरना होगा।
प्रश्नपत्र हल करने के बाद प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरना सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित परीक्षा अवधि के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
RSSB Lab Attendant Syllabus 2025 PDF
प्रयोगशाला परिचायक भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस एवं परीक्षा योजना PDF अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं। परीक्षा की तैयारी करते समय विषयवार पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और OMR से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
