RSSB CET Senior Secondary Level 2026 Form Withdraw: आवेदन वापस लेने का अंतिम मौका, 18 अक्टूबर तक करें Withdraw

RSSB CET Senior Secondary Level 2026 Form Withdraw

RSSB CET Senior Secondary Level 2026 Form Withdraw: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकंडरी स्तर)–2026 के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रत्याहरित (Withdraw) करने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पास भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा संबंधित प्रमाण पत्र नहीं हैं और जो परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकेंगे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन वापस लेने का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

RSSB CET Senior Secondary Level 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती परीक्षा का नाम समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकंडरी स्तर)–2026
विज्ञापन संख्या 08/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026
आवेदन वापस लेने की प्रारंभ तिथि 16 अक्टूबर 2026
आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026
आवेदन वापस लेने का अंतिम समय रात्रि 11:59 बजे
परीक्षा आयोजन की तिथियां 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026
परीक्षा आयोजित होने वाले जिले 38 जिले

CET Senior Secondary 2026 आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal का चयन करें।
  3. इसके बाद My Recruitment सेक्शन में जाएं।
  4. समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकंडरी स्तर)–2026 के सामने उपलब्ध Withdraw बटन पर क्लिक करें।
  5. आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन वापस लेने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।

आवेदन वापस लेने से पहले ध्यान दें

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास विज्ञापन के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं है, उन्हें इस अवसर का उपयोग करते हुए अपना आवेदन वापस ले लेना चाहिए। निर्धारित अवधि में आवेदन वापस नहीं लेने वाले ऐसे अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के बाद बोर्ड द्वारा नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

महत्वपूर्ण: एक बार ऑनलाइन आवेदन पत्र Withdraw करने के बाद बोर्ड द्वारा संबंधित अभ्यर्थी का दोबारा ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन वापस लेने का निर्णय पूरी सावधानी से लें।

RSSB CET Senior Secondary Level 2026 परीक्षा 38 जिलों में होगी आयोजित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकंडरी स्तर)–2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए निर्धारित जिलों की सूची प्रेस विज्ञप्ति के परिशिष्ट-01 में संलग्न है।

अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित जिले की जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति देख सकते हैं।

RSSB CET Senior Secondary Level 2026: महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
Official Notification PDF यहां क्लिक करें
District List for Exam यहां क्लिक करें
RSSB Official Website यहां क्लिक करें
Rajasthan SSO Portal यहां क्लिक करें
RSSB Official Updates

Latest Update के लिए WhatsApp Channel Join करें।

यहां आपको RSSB से संबंधित भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिलते रहेंगे।

🟢 WhatsApp Channel Join करें
Scroll to Top