Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: Exam City और Admit Card जारी

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति दिनांक 19 नवंबर 2026 के अनुसार राजस्थान CET 12th Level परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 21 नवंबर 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से देख सकेंगे। वहीं प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश, पहचान पत्र, ड्रेस कोड, प्रतिबंधित सामग्री और प्रश्न पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026
आयोजन बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
विज्ञापन संख्या 08/2026
परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर
परीक्षा का प्रकार लिखित परीक्षा
परीक्षा की तिथि 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026
परीक्षा की पारियां प्रतिदिन दो पारियां
एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि 21 नवंबर 2026
प्रोविजनल एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 की परीक्षा का आयोजन 01, 02 एवं 03 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार है।

परीक्षा दिनांक प्रथम पारी द्वितीय पारी
01 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 03:00 से शाम 05:30 बजे तक
02 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 03:00 से शाम 05:30 बजे तक
03 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 03:00 से शाम 05:30 बजे तक

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी अपने ई-प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा दिनांक, पारी एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें।

CET Exam City 2026 कब जारी होगी?

RSSB द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 21 नवंबर 2026 से देख सकेंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा जिले की जानकारी देखने के लिए अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

विवरण तिथि
एग्जाम सिटी / आवंटित जिला 21 नवंबर 2026
माध्यम SSO ID
प्रोविजनल एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड ऑनलाइन

अभ्यर्थी ध्यान दें कि एग्जाम सिटी में आवंटित जिले की जानकारी मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगा।

Rajasthan CET 12th Admit Card 2026

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा के प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र स्वयं की SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भर्ती पोर्टल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अलग से डाक या अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

CET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र निम्न प्रक्रिया के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल https://recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Recruitment के सामने दिए गए Get Admit Card विकल्प का चयन करें।
  4. अब अपना Application Number एवं Date of Birth दर्ज करें।
  5. आवश्यक जानकारी भरने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  6. प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए भर्ती पोर्टल पर जा सकते हैं।

CET परीक्षा में प्रश्न पत्र को लेकर महत्वपूर्ण नियम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा में प्रश्न पत्रों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

बोर्ड के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी भी पारी के अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र बुकलेट अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने पर प्रश्न पत्र बुकलेट परीक्षा केंद्र पर ही जमा करानी होगी।

हालांकि अभ्यर्थी अपने साथ OMR शीट की कार्बन प्रति ले जा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्न बातों का ध्यान रखना होगा:

  • अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र की Series/Symbol अवश्य नोट करके रखें।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र बुकलेट अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।
  • अंतिम परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी पारियों के प्रश्न पत्रों के सभी प्रयुक्त सेट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
  • अभ्यर्थी अपलोड किए गए प्रश्न पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
  • OMR शीट की कार्बन प्रति को अंतिम परिणाम जारी होने की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना होगा। बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर इसे प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र पर कितने समय पहले पहुंचना होगा?

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विवरण समय
परीक्षा से पहले उपस्थित होने का समय 2 घंटे पहले
परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद परीक्षा से 1 घंटे पहले
प्रथम पारी का परीक्षा समय सुबह 10:00 बजे
द्वितीय पारी का परीक्षा समय दोपहर 03:00 बजे

इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अंतिम समय की भागदौड़ से बचें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज एवं सामग्री अपने साथ लेकर जाना अनिवार्य है।

क्रम संख्या आवश्यक दस्तावेज / सामग्री
1. प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र
2. मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र
3. आधार कार्ड (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो)
4. 2.5 × 2.5 सेंटीमीटर आकार का नवीनतम रंगीन फोटो
5. नीले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन

पहचान के लिए मूल आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। विशेष परिस्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक दस्तावेज से पहचान का मिलान किया जा सकेगा।

अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थितिपत्र पर चिपकाने के लिए लाया जाने वाला फोटो नवीनतम होना चाहिए। फोटो एक माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए तथा वह Merge, Morphed या Tampered नहीं होना चाहिए। फोटो की सॉफ्टवेयर के माध्यम से जांच की जाएगी।

CET परीक्षा 2026 में प्रतिबंधित सामग्री

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को निर्धारित सामग्री के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निम्न सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी:

  1. घड़ी, रिस्ट वॉच एवं स्मार्ट वॉच।
  2. मोबाइल फोन एवं ब्लूटूथ डिवाइस।
  3. कैलकुलेटर।
  4. पर्स एवं बैग।
  5. ज्योमेट्री बॉक्स एवं पेंसिल बॉक्स।
  6. प्लास्टिक पाउच।
  7. पेनड्राइव एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
  8. रबर, लॉग टेबल एवं स्कैनर।
  9. किताबें, नोटबुक एवं पर्चियां।
  10. व्हाइटनर एवं स्लाइड रूल।
  11. पानी की बोतल।
  12. ईयरफोन, माइक्रोफोन एवं पेजर।
  13. अन्य किसी भी प्रकार के संचार उपकरण एवं हथियार।

परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आएं।

Rajasthan CET Dress Code 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक होगा।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अनुमत ड्रेस

  • सामान्य परिधान जैसे पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट अथवा टी-शर्ट पहन सकते हैं।
  • कुर्ता-पायजामा एवं पैंट पहनकर आ सकते हैं।
  • कोट, स्वेटर एवं पूरी बांह की गर्म जर्सी पहनने की अनुमति होगी, बशर्ते उनमें मेटल एवं बड़े बटन नहीं लगे हों।
  • कांच की पतली चूड़ियां पहनने की अनुमति होगी।
  • साधारण कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष एवं कंठी पहन सकते हैं, जिनमें किसी प्रकार का मेटल नहीं होना चाहिए।
  • हवाई चप्पल, सैंडल, जूते एवं मोजे पहनकर आ सकते हैं। मोजे एंकल तक छोटे होने चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए अनुमत ड्रेस

  • सामान्य परिधान जैसे सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी पहन सकती हैं।
  • आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट एवं कुर्ता पहन सकती हैं।
  • बालों में साधारण रबर बैंड लगाने की अनुमति होगी।
  • कांच की पतली चूड़ियां पहनकर आ सकती हैं।
  • साधारण कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष एवं कंठी पहनने की अनुमति होगी, जिनमें मेटल नहीं लगा होना चाहिए।
  • हवाई चप्पल, सैंडल, जूते एवं छोटे मोजे पहन सकती हैं।

प्रतिबंधित ड्रेस एवं सामग्री

क्रम संख्या प्रतिबंधित वस्तुएं
1. रिस्ट वॉच एवं स्मार्ट वॉच
2. ब्लूटूथ डिवाइस एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
3. जींस पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में पहनकर आने पर जांच की जाएगी।
4. बड़े बटन, मेटल बटन, ब्रोच एवं बैज
5. किसी भी प्रकार के आभूषण, अंगूठी एवं ब्रेसलेट
6. धूप का चश्मा
7. बेल्ट एवं हैंड बैग
8. हेयर पिन एवं गंडा/ताबीज
9. कैप, हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल एवं मफलर
10. टाई एवं मेटल चेन वाले जूते

विशेष धार्मिक प्रतीक धारण करने वाले सिख धर्म के अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने निर्धारित शर्तों के अनुसार कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी पहनकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। कृपाण छोटी साइज की एवं कवर वाली होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र पर गहन जांच की जाएगी।

नोट: किसी वस्तु या ड्रेस कोड को लेकर संदेह अथवा विवाद की स्थिति में परीक्षा से संबंधित केंद्राधीक्षक का निर्णय मान्य होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक (Scribe) संबंधी निर्देश

बोर्ड द्वारा दिव्यांग एवं विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

1. स्वयं का श्रुतलेखक लाने वाले अभ्यर्थी

जो अभ्यर्थी अपना श्रुतलेखक स्वयं लेकर आएंगे, उन्हें श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी एवं श्रुतलेखक के वचन पत्र (Appendix A एवं B) तथा नियमानुसार दिव्यांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्राधीक्षक को कम से कम 1 दिन पहले प्रस्तुत करना होगा।

2. बोर्ड के माध्यम से श्रुतलेखक लेने वाले अभ्यर्थी

जो अभ्यर्थी बोर्ड के माध्यम से श्रुतलेखक प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा से 2 दिन पहले निर्धारित दिव्यांगता चिकित्सा प्रमाण पत्र सहित आवेदन पत्र केंद्राधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

3. दृष्टिबाधित विशेष योग्यजन अभ्यर्थी

दृष्टिबाधित विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के दिन स्वयं का सहायक लाने की स्थिति में संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार शपथ पत्र भरवाकर अनुमति दी जाएगी।

श्रुतलेखक की शैक्षणिक योग्यता संबंधित भर्ती परीक्षा की शैक्षणिक योग्यता से एक स्तर नीचे होना आवश्यक है। इसके साथ ही श्रुतलेखक के पूर्व में श्रुतलेखक का कार्य नहीं करने संबंधी शर्त का भी पालन करना होगा।

परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा में नकल एवं अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं।

परीक्षा में नकल कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के झांसे में न आएं। सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित भ्रामक प्रचार एवं फर्जी दावों पर विश्वास न करें।

बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 एवं संशोधन अधिनियम, 2023 के तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के विरुद्ध निम्न कार्रवाई की जा सकती है।

विवरण प्रावधान
न्यूनतम आर्थिक दंड 10 लाख रुपये
अधिकतम आर्थिक दंड 10 करोड़ रुपये
न्यूनतम कारावास 10 वर्ष
अधिकतम कारावास आजीवन कारावास
अन्य कार्रवाई आगामी परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है

परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के पास मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या हथियार आदि पाए जाते हैं तो नियमानुसार परीक्षा से वंचित करने एवं कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

CET Answer Key 2026 एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजन के बाद यथासमय मास्टर प्रश्न पत्र एवं उसकी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाएगा।

विवरण जानकारी
मास्टर प्रश्न पत्र परीक्षा के बाद जारी होगा
उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगी
आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 72 घंटे
प्रति आपत्ति निर्धारित शुल्क 100 रुपये
आपत्ति का माध्यम निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित शुल्क जमा नहीं कराने पर आपत्ति रजिस्टर नहीं की जाएगी।

CET परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

  1. अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि वे विज्ञापन के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।
  2. रेल एवं बस की छत या पायदान पर बैठकर अथवा खड़े होकर यात्रा न करें।
  3. यदि अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा केंद्र पर किसी पद पर नियुक्त या कार्यरत है तो इसकी सूचना तत्काल केंद्राधीक्षक को दें, ताकि परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया जा सके।
  4. परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
  5. Frisking एवं Biometrics के बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर जांचकर आवंटित कक्ष में बैठें।
  6. गलत पारी या गलत कक्ष/सीट पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को अपात्र किया जा सकता है तथा आगामी परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है।
  7. फर्जी EWS, PH, Sportsman, Divorcee, Widow या Caste Certificate प्रस्तुत करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  8. एक ही परीक्षा के एक से अधिक आवेदन पत्र भरकर अलग-अलग पारियों में परीक्षा देने पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई की जा सकती है।
  9. किसी अन्य अभ्यर्थी के नाम से परीक्षा देने या पहले किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने की स्थिति में नियमानुसार डिबार एवं पुलिस कार्रवाई की जा सकती है।
  10. OMR शीट में गोले भरने के लिए उचित दबाव का प्रयोग करें, ताकि कार्बन प्रति पर भी स्पष्ट निशान आए।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
आधिकारिक विज्ञप्ति यहां क्लिक करें
Exam City चेक करें यहां क्लिक करें
Admit Card डाउनलोड यहां क्लिक करें
भर्ती पोर्टल https://recruitment.rajasthan.gov.in
आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 की परीक्षा 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 21 नवंबर से अपनी SSO ID के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा 26 नवंबर से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा बोर्ड द्वारा जारी ड्रेस कोड, आवश्यक दस्तावेजों एवं परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें।

Join WhatsApp Channel
RSSB Official Updates

Latest Update के लिए WhatsApp Channel Join करें।

यहां आपको RSSB से संबंधित भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिलते रहेंगे।

WhatsApp Channel Join करें

सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Scroll to Top