CET Graduation Level 2026: आवेदन वापस लेने का मौका, 27 से 29 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन Withdraw

CET Graduation Level 2026 Form Withdraw

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET Graduation Level 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना ऑनलाइन आवेदन वापस लेने (Withdraw) का अंतिम अवसर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र नहीं है या जो इस परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि में अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।

RSSB CET Graduation Level 2026 Application Withdraw की प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 29 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक SSO Portal के माध्यम से अपना आवेदन Withdraw कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को SSO ID से लॉगिन करके Recruitment Portal के My Recruitment Section में जाना होगा।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक राजस्थान के 38 जिलों में करवाया जाएगा। CET Graduation Level 2026 से संबंधित आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और आधिकारिक नोटिफिकेशन की जानकारी यहां दी गई है।

CET Graduation Level 2026 Overview

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नाम समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026
परीक्षा का स्तर स्नातक स्तर
विज्ञापन संख्या 09/2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि 01 जुलाई 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 04 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 02 अगस्त 2026
आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन Withdraw प्रारंभ 27 नवंबर 2026
आवेदन Withdraw की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026
परीक्षा आयोजन की तिथि 16 से 18 जनवरी 2027
परीक्षा आयोजन के जिले 38 जिले
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

CET Graduation Level 2026 Application Withdraw Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, CET Graduation Level 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन प्रत्याहरण (Withdraw) का अंतिम अवसर दिया गया है।

यह सुविधा विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो संबंधित भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं अथवा जिनके पास भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।

अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक SSO Portal पर लॉगिन करके अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। इसके बाद आवेदन Withdraw करने का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

CET Graduation Level 2026 का आवेदन वापस कैसे करें?

CET Graduation Level 2026 के अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन SSO Rajasthan Portal के माध्यम से वापस ले सकते हैं। आवेदन Withdraw करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal का चयन करें।
  4. अब My Recruitment Section में जाएं।
  5. यहां CET Graduation Level 2026 के सामने उपलब्ध Withdraw Button पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आवेदन प्रत्याहरण की प्रक्रिया पूरी करें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन Withdraw करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि आवेदन प्रत्याहरित करने के पश्चात बोर्ड द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

किन अभ्यर्थियों को CET Graduation Level 2026 का फॉर्म Withdraw करना चाहिए?

RSSB द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दो प्रकार के अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का अवसर दिया गया है।

  • ऐसे अभ्यर्थी जो संबंधित भर्ती परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अर्थात् संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने के बावजूद यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना आवेदन Withdraw नहीं करता है, तो पात्रता जांच के उपरांत उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन Withdraw करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन वापस लेने की सुविधा केवल 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
  • अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन Withdraw किया जा सकेगा।
  • आवेदन प्रत्याहरण की प्रक्रिया SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
  • आवेदन Withdraw करने के बाद संबंधित अभ्यर्थी का दोबारा ऑनलाइन आवेदन बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी आवेदन वापस लेने का निर्णय सावधानीपूर्वक लें।

CET Graduation Level 2026 Exam Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET Graduation Level 2026 परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी 2027 से 18 जनवरी 2027 तक करवाया जाएगा। बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए जिलों की सूची आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न परिशिष्ट-01 में दी गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य शर्तें एवं प्रावधान विज्ञापन संख्या 09/2026 दिनांक 01 जुलाई 2026 के अनुसार यथावत रहेंगे।

CET Graduation Level 2026 Important Links

महत्वपूर्ण जानकारी लिंक
Application Withdraw Official Notice Download PDF
RSSB Official Website Click Here
SSO Rajasthan Portal Login Here

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. CET Graduation Level 2026 का आवेदन Withdraw कब से शुरू होगा?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन Withdraw करने की प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Q2. CET Graduation Level 2026 का फॉर्म वापस लेने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: अभ्यर्थी 29 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।

Q3. CET Graduation Level 2026 का आवेदन कैसे Withdraw करें?

उत्तर: अभ्यर्थियों को SSO Portal पर लॉगिन करके Recruitment Portal के My Recruitment Section में उपलब्ध Withdraw Button पर क्लिक करना होगा।

Q4. आवेदन Withdraw करने के बाद दोबारा फॉर्म भर सकते हैं क्या?

उत्तर: नहीं, बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रत्याहरित करने के पश्चात संबंधित अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q5. CET Graduation Level 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

Q6. CET Graduation Level 2026 की परीक्षा कितने जिलों में होगी?

उत्तर: बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी।


CET Graduation Level 2026 के जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होना है या जिनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र नहीं है, उनके लिए RSSB ने आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 29 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे से पहले SSO Portal के माध्यम से आवेदन Withdraw कर सकते हैं। आवेदन वापस लेने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Join WhatsApp Channel
RSSB Official Updates

Latest Update के लिए WhatsApp Channel Join करें।

यहां आपको RSSB से संबंधित भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिलते रहेंगे।

WhatsApp Channel Join करें

सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

Scroll to Top