RSSB CET Graduation Level Application Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET Graduation Level 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राजस्थान सरकार की विभिन्न स्नातक स्तर की भर्तियों, जैसे पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं प्लाटून कमांडर आदि के लिए पात्रता परीक्षा है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन 01 से 03 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन (OMR आधारित) किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
|
OTR पंजीकरण शुल्क
|
महत्वपूर्ण: यदि आपने पहले किसी भी RSSB या RPSC भर्ती के लिए OTR शुल्क जमा किया हुआ है, तो CET Graduation Level 2026 के लिए दोबारा OTR शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Rajasthan CET Graduation Level 2026: आयु सीमा
RSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 01 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
RSSB CET Graduation Level 2026: शैक्षणिक योग्यता
Rajasthan CET Graduation Level 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन संबंधित भर्ती की मुख्य परीक्षा तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। CET Graduation Level 2026 का स्कोर परिणाम जारी होने की तिथि से 3 वर्ष तक मान्य रहेगा। वर्ष 2024 के CET Graduation Level का स्कोर अब मान्य नहीं है, इसलिए उस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को CET Graduation Level 2026 के लिए पुनः आवेदन करना होगा।
मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक
मुख्य भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए CET में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य, OBC, MBC, EWS सहित अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5% अंकों की छूट मिलेगी। CET केवल पात्रता परीक्षा है, इसलिए अंतिम चयन संबंधित विभाग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
RSSB CET Graduation Level 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
इस बार CET Graduation Level के अंतर्गत कुल 12 प्रमुख सेवाओं के पद शामिल किए गए हैं।
| क्रमांक | विभाग | पद |
|---|---|---|
| 1 | राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा | प्लाटून कमांडर |
| 2 | राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा | पटवारी |
| 3 | राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा | कनिष्ठ लेखाकार |
| 4 | राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा | तहसील राजस्व लेखाकार |
| 5 | राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) |
| 6 | राजस्थान एकीकृत बाल विकास सेवा | पर्यवेक्षक |
| 7 | राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा | उप-जेलर |
| 8 | राजस्थान समाज कल्याण विभाग | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II |
| 9 | राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भू-प्रबंधन एवं उपनिवेशन) सेवा | पटवारी |
| 10 | राजस्थान पंचायती राज सेवा | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) |
| 11 | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड | कनिष्ठ लेखाकार |
| 12 | जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग | छात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला) ग्रेड-II |
Rajasthan CET Graduation Level 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- Step 1: SSO Portal पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
- Step 2: Recruitment Portal में जाकर CET Graduation Level 2026 का चयन करें।
- Step 3: यदि OTR नहीं किया है, तो पहले OTR पूरा करें।
- Step 4: Apply Now पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
- Step 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- Step 6: सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचकर Final Submit करें।
- Step 7: आवेदन सफल होने के बाद Application ID और आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।
CET Graduation Level 2026: महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| SSO Portal | Raj SSO ID |
| Recruitment Portal | Recruitment Portal |
| ऑनलाइन आवेदन | Apply Online |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | Download Notification |
