Library Grade-III 2024: उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी में 5 अभ्यर्थियों को अंतिम दस्तावेज सत्यापन का मौका

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर ने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ी (Sports Person – SP) श्रेणी के अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी परिणाम के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area) की उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले विचारित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त 12 नए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के लिए बुलाया गया है।

Library Grade-III 2024 SP Category Document Verification Date

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा।

विवरण जानकारी
भर्ती पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षा 2024
श्रेणी उत्कृष्ट खिलाड़ी (SP Category)
सत्यापन तिथि 03 अगस्त 2026
स्थान कार्यालय निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, लक्ष्मी निवास पैलेस रोड, बीकानेर
कक्ष संख्या 12

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी आवश्यक प्रतियां साथ लेकर आएं।
  • निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किया जा सकता है।
  • दस्तावेज सत्यापन का अलग से कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची

S.No. Rank Roll No. अभ्यर्थी का नाम
1 2130 812240 Richa Saran
2 2243 857450 Kishan Sankhala
3 2455 833954 Dinesh Chopra
4 2498 851567 Preety
5 2679 810293 Deepak Choudhary
6 2764 859920 Vikram Singh Rathore
7 3029 805540 Pooja
8 3283 852837 Rajshree Sodha
9 3385 814228 Sumit Singh Rathore
10 3462 807033 Surya Prakash
11 3771 850990 Mohi Hasan Deshwali
12 3918 878825 Gourav Khatik

03 अगस्त 2026 को दस्तावेज सत्यापन में 5 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार 03 अगस्त 2026 को आयोजित दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच में सूचीबद्ध 12 अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनमें PREETY (Rank 2498, Roll No. 851567), DEEPAK CHOUDHARY (Rank 2679, Roll No. 810293), VIKRAM SINGH RATHORE (Rank 2764, Roll No. 859920), MOH HASAN DESHWALI (Rank 3771, Roll No. 850990) तथा GOURAV KHATIK (Rank 3918, Roll No. 878825) शामिल हैं।

5 अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 06 अगस्त को अंतिम अवसर

विभाग ने 03 अगस्त 2026 को अनुपस्थित रहे इन 5 अभ्यर्थियों को 06 अगस्त 2026 को दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित 06 अगस्त 2026 को उपस्थित नहीं होने पर संबंधित अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन का कोई पृथक अवसर नहीं दिया जाएगा तथा अनुपस्थिति की रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के समय प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज, विस्तृत दिशा-निर्देश एवं संबंधित प्रपत्र माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के “Documents Verification” टैब पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक देखें।

महत्वपूर्ण सूचना

06 अगस्त 2026 को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का कोई पृथक अवसर नहीं दिया जाएगा। निर्धारित अंतिम अवसर पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किए जाने की जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की स्वयं होगी।

Important Links

Important Links Action
Last Chance DV Notice Click Here
Official Notification (Additional Selected Candidates DV) Click Here
Official Website Click Here
Documents Verification Click Here
Scroll to Top