राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Community Health Officer (CHO) Recruitment 2022 को लेकर नया आदेश जारी किया है। यह आदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयोजित CHO भर्ती से जुड़ा है। बोर्ड ने न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए एक अभ्यर्थी का Final Selection किया है।
CHO Recruitment 2022 में एक अभ्यर्थी का चयन
बोर्ड के अनुसार, Community Health Officer (संविदा) भर्ती-2022 के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4491 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 770 पद, यानी कुल 5261 पदों पर भर्ती की गई थी। इनमें से बोर्ड द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4468 और अनुसूचित क्षेत्र के 769, कुल 5237 पदों की Recommendation पहले ही विभाग को भेजी जा चुकी है।
वहीं, सहरिया क्षेत्र के 18 पद योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गए थे। अब माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर में दायर याचिका संख्या 10227/2025 में 11 जुलाई 2025 को दिए गए निर्णय और अवमानना याचिका संख्या 1153/2026 के तहत विभाग द्वारा संबंधित याचिकाकर्ता को पात्र माना गया है।
कोर्ट के निर्णय की पालना में RSSB ने याचिकाकर्ता का Final Selection करते हुए पदस्थापन के लिए संबंधित विभाग को Recommendation भेजने का निर्णय लिया है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी का Roll Number नीचे दिया गया है।
Final Selected Candidate
- क्षेत्र: अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
- Roll Number: 191314
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शेष Cut-Off पहले की तरह ही रहेंगी।
इसके साथ ही बोर्ड ने बताया है कि यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के Fake Documents, Educational Qualification, Marksheet या अन्य दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो अभ्यर्थी का Selection/Recommendation वापस लिया जा सकता है।
यह Result विभाग से प्राप्त Eligibility Verification Report के आधार पर जारी किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी की Eligibility में बाद में कोई बदलाव होता है, तो Result में भी बदलाव किया जा सकता है।
[Community Health Officer (Contract) 2022: Order of Recommendation (01 Candidate)]
