RSSB CET Senior Secondary Application Form 2026

RSSB CET Senior Secondary Application Form 2026

Rajasthan CET Senior Secondary Application Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राजस्थान सरकार की विभिन्न 12वीं स्तर की भर्तियों, जैसे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, वनपाल, लिपिक ग्रेड-II, कनिष्ठ सहायक, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन (OMR आधारित) किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य आवश्यक निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 23 जून 2026
  • आवेदन प्रारम्भ: 24 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: 23 से 25 अक्टूबर 2026

OTR पंजीकरण शुल्क

  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹600
  • राजस्थान के OBC (NCL), MBC (NCL), EWS, SC एवं ST: ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थी: ₹400

महत्वपूर्ण: यदि आपने पहले किसी भी RSSB या RPSC भर्ती के लिए OTR शुल्क जमा किया हुआ है, तो CET 12th Level 2026 के लिए दोबारा OTR शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026: आयु सीमा

RSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 01 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

Rajasthan CET Senior Secondary Eligibility 2026

Rajasthan CET Senior Secondary 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 12वीं के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन संबंधित भर्ती की चयन प्रक्रिया तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan CET 2026 मुख्य परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक

राजस्थान सरकार के नियमानुसार सामान्य, OBC, MBC एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट के साथ न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही संबंधित भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

CET Senior Secondary 2026 के माध्यम से शामिल पद

क्रम संख्या सेवा का नाम पद का नाम
1 राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा वनपाल
2 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक
3 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) जमादार ग्रेड-II
4 राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा कांस्टेबल
5 राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड-II
6 राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड-II
7 राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा कनिष्ठ सहायक
8 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकवर्गीय सेवा कनिष्ठ सहायक
9 राजस्थान पंचायती राज सेवा कनिष्ठ सहायक
10 राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) कनिष्ठ सहायक
11 राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा कनिष्ठ सहायक
12 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियम लिपिक ग्रेड-II
13 राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियम कनिष्ठ सहायक
14 जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवा कनिष्ठ सहायक

नोट: इन पदों की रिक्तियां संबंधित विभागों द्वारा मुख्य भर्ती परीक्षा के विस्तृत विज्ञापन के साथ अलग से जारी की जाएंगी।

Rajasthan CET Senior Secondary Online Form 2026 कैसे भरें?

  • Step 1: SSO Portal पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • Step 2: Recruitment Portal में जाकर CET Senior Secondary 2026 का चयन करें।
  • Step 3: यदि OTR नहीं किया है, तो पहले OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  • Step 4: Apply Now पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • Step 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी की जांच करें।
  • Step 6: Final Submit करने के बाद Application ID प्राप्त करें।
  • Step 7: भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

RSSB CET Senior Secondary Application Form 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज
सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जन आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो) UDID कार्ड (यदि लागू हो)
सक्रिय मोबाइल नंबर भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
वैध ई-मेल आईडी उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC) पासपोर्ट साइज फोटो
EWS प्रमाण पत्र हस्ताक्षर
बाएं हाथ के अंगूठे की निशानी

नोट: आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी OTR प्रोफाइल में सही प्रकार से अपडेट कर लें।

CET 2026 स्कोर की वैधता

राजस्थान सरकार की नवीन अधिसूचना के अनुसार CET स्कोर: परिणाम जारी होने की तिथि से 3 वर्ष तक वैध रहेगा। इसका लाभ यह होगा कि अभ्यर्थियों को बार-बार CET परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि यदि कोई उम्मीदवार अपना स्कोर सुधारना चाहता है तो वह आगामी CET परीक्षा में पुनः शामिल हो सकता है। यदि नया स्कोर अधिक होगा तो वही मान्य माना जाएगा।

CET Graduation Level 2026: महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
SSO Portal Raj SSO ID
Recruitment Portal Recruitment Portal
ऑनलाइन आवेदन Apply Online
आधिकारिक नोटिफिकेशन Download Notification
Scroll to Top