Rajasthan LDC Grade II / Junior Assistant Result 2026: लिखित परीक्षा परिणाम जारी, टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Rajasthan LDC Grade II / Junior Assistant Result 2026

Rajasthan LDC Grade II / Junior Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 9642 पद तथा अनुसूचित क्षेत्र के 1002 पदों सहित कुल 10,644 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को Morning और Evening Shift में किया गया था। लिखित परीक्षा में निर्धारित उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पूर्णतः अनन्तिम (Provisional) सूचियां तैयार की गई हैं। गैर-अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की सूचियां क्रमशः परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 में जारी की गई हैं।

Rajasthan LDC Result 2026 – मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती का नाम लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026
विज्ञापन संख्या 04/2026
कुल पद 10,644
गैर-अनुसूचित क्षेत्र 9,642 पद
अनुसूचित क्षेत्र 1,002 पद
लिखित परीक्षा 05 जुलाई 2026
परीक्षा शिफ्ट Morning & Evening
परिणाम की स्थिति Provisional सूची जारी
अगला चरण Phase-II टंकण परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

LDC / Junior Assistant भर्ती 2026 के कितने पद हैं?

RSSB की आधिकारिक सूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 10,644 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी की गई थी। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 9,642 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 1,002 पद शामिल हैं। भर्ती विज्ञापन 12 जनवरी 2026 को तथा संशोधित विज्ञापन 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।

लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा में आवेदन फॉर्म में दर्ज सूचनाओं तथा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पूर्णतः अनन्तिम (Provisional) सूची तैयार की गई है।

इन अभ्यर्थियों में से विज्ञापित पदों की श्रेणीवार संख्या के लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को Phase-II (टंकण परीक्षा) के लिए विचारित/Shortlist किया गया है। गैर-अनुसूचित एवं अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की Phase-II के लिए सूचियां क्रमशः परिशिष्ट-3 एवं परिशिष्ट-4 में संलग्न हैं।

Rajasthan LDC Result 2026 Cut Off Marks

RSSB द्वारा जारी परिणाम सूचना में लिखित परीक्षा के आधार पर श्रेणीवार कटऑफ अंक भी दिए गए हैं।

गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) कटऑफ

Category GEN FEM WID DIV
GEN 153.6821 148.693 82.8132 86.8544
SC 135.0272 124.745 77.0265 71.8911
ST 122.9152 118.9924 72.9996 73.8643
GEN-EWS 143.7019 138.2996 — 80.9933
OBC 149.4976 143.2297 — 81.0721
MBC 142.1894 129.4566 — 81.1743

इसके अतिरिक्त विशेष श्रेणियों के कटऑफ अंक भी बोर्ड की आधिकारिक सूचना में दिए गए हैं।

अनुसूचित क्षेत्र (TSP) कटऑफ

Category GEN FEM WID DIV EX
GEN

137.0084

131.3937

83.7101

71.1465

NA

SC

123.0917

123.0917

—

—

NA

ST

99.8525

97.8123

NA

71.1465

NA

विशेष श्रेणियां (Special Categories):

  • BLV: 74.0776

  • HI: NA

  • LD/CP: 71.4109

  • MIMD: 104.5336

  • SP: 75.1564

LDC / Junior Assistant Phase-II Typing Test कब होगा?

RSSB ने स्पष्ट किया है कि Phase-II टंकण परीक्षा के संबंध में यथासमय पृथक से सूचना जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट की तारीख के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आगामी सूचना का इंतजार करना होगा।

परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड की सूचना के अनुसार यह परिणाम पूर्णतः अनन्तिम (Provisional) है। इसके अतिरिक्त आवेदन में गलत सूचना देने अथवा परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की जानकारी मिलने पर किसी भी समय अभ्यर्थी को परिणाम से बाहर किया जा सकता है।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन S.B. Civil Writ Petition No. 24709/2025 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

LDC Grade II / Junior Assistant Result 2026

क्र. दस्तावेज का नाम डाउनलोड
1 DV Notification LDC 2026 PDF Download
2 Provisional List of Candidates Passed in Written Examination PDF Download
3 Direct Recruitment of Clerk Grade-II / Junior Assistant – 2026 – List of Shortlisted Candidates for Type Test (TSP) PDF Download
4 Direct Recruitment of Clerk Grade-II / Junior Assistant – 2026 – List of Shortlisted Candidates for Type Test (NTSP) PDF Download
RSSB Official Updates

आधिकारिक जानकारी के लिए RSSB का WhatsApp Channel Join करें।

यहां आपको RSSB से संबंधित भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिलते रहेंगे।

🟢 WhatsApp Channel Join करें
error: Content is protected !!
Scroll to Top