Rajasthan Livestock Assistant Final Result 2024: पशुधन सहायक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

Rajasthan Livestock Assistant Final Result 2024

Rajasthan Livestock Assistant Final Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशुधन सहायक (पशुधन निरीक्षक) सीधी भर्ती-2024 का एक और फाइनल रिजल्ट जारी किया है। प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों में से पात्र पाए गए गैर अनुसूचित क्षेत्र के 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए पशुपालन विभाग को भेजी जा रही है।

पशुधन सहायक भर्ती 2024: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम पशुधन सहायक (पशुधन निरीक्षक) सीधी भर्ती-2024
भर्ती बोर्ड RSSB
विज्ञापन संख्या 15/2024
कुल पद 2783
गैर अनुसूचित क्षेत्र 2463
अनुसूचित क्षेत्र 320
परीक्षा तिथि 13 जून 2025
वर्तमान अपडेट फाइनल रिजल्ट जारी
नए चयनित अभ्यर्थी 6

6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

पशुधन सहायक भर्ती की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसी प्रक्रिया में प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों में से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर अब 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

इससे पहले बोर्ड द्वारा 9 दिसंबर 2025 और 5 जून 2026 को गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2414 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जा चुका है।

पशुधन सहायक फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ

RSSB की जारी सूचना में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कट-ऑफ का विवरण इस प्रकार दिया गया है—

श्रेणी कट-ऑफ
SC GEN 101.7891
OBC 109.2585

अंतिम चयन सूची में अपना नाम या रोल नंबर देखने के लिए अभ्यर्थी RSSB द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट PDF चेक कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी

चयन के बाद भी दस्तावेजों या पात्रता से जुड़ी कोई गड़बड़ी सामने आने पर चयन की अनुशंसा वापस ली जा सकती है। विभाग से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट में बदलाव होने पर परिणाम में संशोधन भी किया जा सकता है।

Important Links

विवरण लिंक
List of Finally Selected Candidates (06 Candidates) PDF Download
Order Of Final Recommendation (06 Candidates) PDF Download
RSSB Official Website Official Website
RSSB Official Updates

Latest Update के लिए WhatsApp Channel Join करें।

यहां आपको RSSB से संबंधित भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिलते रहेंगे।

🟢 WhatsApp Channel Join करें
Scroll to Top